न्यूज पीसीएमसी नेटवर्क
पिंपरी (ता. ९ जन.) :- पुणे जिले के जैन कटारिया बंधुओं का स्नेह मिलन 13 जनवरी 2019 को देहु रोड स्थित लेखा फार्म में आयोजित किया जा रहा है। ऑल इंडिया जैन कटारिया फाउंडेशन पुणे यूनिट के तत्वावधान में होने वाले इस एक दिवसीय कार्यक्रम में करीब 500 कटारिया भाई/ बहनों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम के संयोजक नितेश कटारिया ने जानकारी दी है की, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सम्मानित पदाधिकारी केवलचंद, आदित्य ग्रुप, पुणे, संघवी प्रकाशजी कटारिया, अहमदाबाद (रत्नमणि मेटल्स), अशोक, अशोका बिल्डकॉन, नाशिक), घेवरचंद, आदित्य ग्रुप, पुणे, रविन्द्र जी कटारिया, सुपर फाइन मेटल्स, अहमदनगर, राजेन्द्रजी कटारिया, बेलगाम इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में उद्बोधित करेंगे और कटारिया फाउंडेशन के विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी देंगे।
दूसरा सत्र सांस्कृतिक, खेलकूद और मनोरंजन के कार्यक्रम के लिए रहेगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न शहरों से करीब 50 प्रतिनिधि सदस्य भी शामिल हो रहे है।















